Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Jamshedpur Sports News: इंटर-सेंटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन, 180 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Jamshedpur Sports News: टाटा स्टील फाउंडेशन के जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर की ओर से सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में दो दिवसीय इंटर-सेंटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन 6 और 7 नवंबर को हुआ, जिसमें कुल 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे.

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एचआरएम सुधीर कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत करते हैं.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार सिंह, चेयरमैन,  स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमिटी, टाटा स्टील और उपाध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन मौजूद थे. उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है जो युवाओं को टीम भावना और समर्पण सिखाता है.


इस अवसर पर झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव आनंद बिहारी दुबे और कोषाध्यक्ष आर.के. वर्मा भी उपस्थित रहे. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रशिक्षकों और अधिकारियों की सराहना की.

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विधान मरांडी, अभिषेक कश्यप और नवीन चंद्र दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में इस तरह की बॉक्सिंग चैंपियनशिप युवाओं के लिए नई ऊर्जा और अवसर का मंच साबित हो रही है. टाटा स्टील फाउंडेशन की यह पहल न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान देने का काम कर रही है, बल्कि खेल संस्कृति को भी समाज के बीच गहराई से स्थापित कर रही है. खेलों में बढ़ती भागीदारी यह संकेत देती है कि अब छोटे शहरों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने को तैयार हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !