Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Ghatshila By-election: घाटशिला विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू नेताओं की भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष के साथ बैठक संपन्न

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जो विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता अशुतोष राय एवं जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की।

बैठक में भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दोनों दलों के नेताओं ने उपचुनाव को लेकर संयुक्त रूप से रणनीति तैयार की और घर-घर जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती तथा जनसंदेश को प्रभावी ढंग से मतदाताओं तक पहुँचाने पर चर्चा की।

बैठक में घाटशिला, मुसाबनी, जादूगोड़ा, और गालूडीह क्षेत्र के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य करण सिंह, जिला युवा अध्यक्ष नीरज सिंह,धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू सिंह सुरवंशी, रंजीत प्रसाद, दीपु, रोहन, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष शुभम सोनी, जिला महासचिव वीर सिंह देवगम, मुसाबनी उपाध्यक्ष गणेश नायर और जंगल  हीरालाल प्रमाणिक मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !