Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Ghatshila By-election: सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

Ghatshila: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन- 2025 के मद्देनज़र माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में की गई।


रेंडमाइजेशन के दौरान जानकारी दी गई कि

रेंडमाइजेशन के दौरान जानकारी दी गई कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, जहाँ 11 नवम्बर 2025 को मतदान संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 चयनित पोलिंग लोकेशनों पर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु 6 अतिरिक्त सहित कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया है। माइक्रो ऑब्जर्वर का अंतिम रेंडमाइजेशन 09 नवम्बर 2025 को किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनाती दी जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने में काफी महत्वपूर्ण होती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !