Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

Jamshedpur Chain Snatching: जमशेदपुर टेल्को में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने दिखाई बहादुरी, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जमकर हुई धुनाई, देखे वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने सरेआम सड़क पर जा रही एक महिला से सोने की चेन छीन ली, यह सनसनीखेज घटना टेल्को स्टेडियम की बताई जा रही है।


महिला ने दिखाई हिम्मत

चेन छीनते ही पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर से शोर मचाया और मदद के लिए पुकार लगाई. महिला की आवाज़ सुनते ही आसपास के राहगीर सतर्क हो गए और तुरंत आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया।

राहगीरों की तत्परता

छीनी हुई चेन लेकर भाग रहे युवक को राहगीरों ने कुछ ही दूरी पर चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने इसके बाद आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने किया बचाव

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और उसे थाने ले गई।

आगे की कार्रवाई

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसकी पहचान और आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है. वहीं, पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

जनता का साहस

इस घटना में राहगीरों की तत्परता और साहस की हर तरफ सराहना हो रही है, जिनकी सूझबूझ से न केवल आरोपी को मौके पर ही पकड़ा जा सका, बल्कि उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !