Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

Jamshedpur News: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एसईआरएसए/सीकेपी की ओर से "एकता दौड़" का हुआ आयोजन

Jamshedpur: सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें "भारत का लौह पुरुष" कहा जाता है, आज उनकी की जयंती के उपलक्ष्य में एसईआरएसए/सीकेपी की ओर से "एकता दौड़" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और आम जनता में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश प्रसारित करना था।

अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में हुए शामिल 

चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण और देश की एकता में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।


प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की तरह हम सभी को देश की एकता और मजबूती के लिए समर्पित रहना चाहिए।


एक जुट होने से भारत होगा और मजबूत 

आज की दौड़ ने हम सबको यह सिखाया कि एकता सिर्फ शब्द में नहीं, बल्कि हमारे दिलों में होनी चाहिए। सरदार पटेल ने जिस देश को एक सूत्र में बांधा था, उस विरासत को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। 

हम सब अलग-अलग जगह से आते हैं

हम सब अलग-अलग जगह से आते हैं, पर जब एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तो हमारे भीतर देश के लिए प्यार और शक्ति और भी बढ़ जाती है। इसी भावना के साथ, हम संकल्प लें कि हर दिन मिल-जुलकर, प्रेम और सहयोग से अपने देश को और मजबूत बनाएँगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !