Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

Giridih News: गिरिडीह में छत पर फंदे से झूलती मिली बच्ची की लाश, परिजनों ने जताया हत्या का शक, पीठ पर जख्म के निशान

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के डंडियाडीह में शुक्रवार की सुबह एक बच्ची का शव संदिग्ध हालात में घर की छत पर फंदे से झूलता मिला। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

अकेली थी बच्ची, परिजन गए थे शादी समारोह में

बताया गया है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन पास के ही एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्हें छत पर यह भयावह दृश्य मिला। सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हत्या की आशंका, पीठ पर मिले जख्म के निशान

मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है और हत्या की आशंका जताते हुए थाना में आवेदन देकर गंभीर जांच की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, बच्ची के पीठ पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामले की संदेहास्पदता और बढ़ गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

इस गंभीर मामले पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार है। इस दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !