Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

MLA Purnima Sahu Inspected Chhath Ghat: छठ महापर्व की तैयारी, विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी, टेल्को और बारीडीह के कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur: जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने विधानसभा के गोलमुरी, टेल्को एवं बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत बनाये गए विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता और छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली और घाटों पर हो रही समस्याओं से अवगत हुईं।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ पूजा में व्रतियों

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ पूजा में व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, उन्होंने छठ पूजा में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

 इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, टैंकर से समय पर जल आपूर्ति

 इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, टैंकर से समय पर जल आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और व्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं को समय से बहाल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा के विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं, उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाएगी। 

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, अशोक सामंत, सुरेंद्र सिंह शिंदे, अप्पा राव, सीनू राव समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !