Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jharkhand 700 Crore Road Projects: झारखंड में ₹700 करोड़ की सड़क योजनाओं का टेंडर जारी, 259 परियोजनाओं पर अगले माह से काम शुरू

Jharkhand: ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन जेएसआरआरडीए झारखंड राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने ₹700 करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं का टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 259 सड़क योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को जल्द टेंडर निबटारा

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को जल्द टेंडर निबटारा करने और अगले माह से निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए।

बताया गया कि करीब डेढ़ साल से ये योजनाएं लंबित

बताया गया कि करीब डेढ़ साल से ये योजनाएं लंबित थीं। भारत सरकार से स्वीकृति मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका था। अब विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए तेजी से निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है, ताकि इन योजनाओं की प्रगति की जानकारी केंद्र सरकार को दी जा सके और आगामी चरण की स्वीकृति शीघ्र प्राप्त हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !