Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jamshedpur News: श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट, व्रतियों के लिए युद्धस्तर पर तैयारी, नाले के कचरे से निजात दिलाने की बड़ी चुनौती

Jamshedpur: श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति के द्वारा छठ व्रत धारीयों के सुविधा के लिए छठ घाट साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा है दुर्गा पूजा के विसर्जन के दिन से ही साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य चल रहा है। 

सबसे बड़ी परेशानी और चुनौती सभी जगह से आकर छठ घाट पर मिलने वाले नाले से होती है क्योंकि

सबसे बड़ी परेशानी और चुनौती सभी जगह से आकर छठ घाट पर मिलने वाले नाले से होती है क्योंकि नाले का कचरा नदी में फैल जाता है उसके साथ ही प्लास्टिक एवं और कपड़े व गंदगी फैल जाते हैं जिसको साफ करने में ही बहुत परेशानी होती है और नाले की भी कटाई लगभग 1 किलोमीटर दूर तक करके नाले को दूसरे तरफ घुमाया जाता है। इस बार भी नदी तट पर प्रकाश हेतु 25 बिजली के टावर लगाए जाएंगे एवं 24 की संख्या में चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे अस्थाई शौचालय की व्यवस्था रहेगी वर्त्तधारियों के आने वाले पूरे रास्तों पर कालीन बिछाया जाएगा एवं सुबह वर्तधारियों के लिए सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से हलवा, चना, चाय, बिस्कुट, पकौड़ी नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी।

पूरे छठ घाट समेत रास्तो पर विद्युत् सज्जा फूल के तोरण द्वार एवम छठ घाट की निगरानी

 पूरे छठ घाट समेत रास्तो पर विद्युत् सज्जा फूल के तोरण द्वार एवम छठ घाट की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी व्रतधारियों की सुविधा के लिए प्रशासन के द्वारा बात करके एंबुलेंस डॉक्टर के टीम एवं सभी कार्यकर्ता हर समय तत्पर रहेंगे दूध, गंगाजल, आम के दातुन अगरबती की निशुल्क व्यवस्था भी की जा रही है। छठ घाट का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो जी एवं समाजसेवीं आस्तिक महतो जी समेत समाजसेवीयो के द्वारा दिनाक 27/10/25 को संध्या 3:00 बजे किया जाएगा।

जो बुजुर्ग चलने मे असमर्थ होंगे उनको समिति के द्वारा 

 जो बुजुर्ग चलने मे असमर्थ होंगे उनको समिति के द्वारा लाने ले जाने की वयवस्था भी की जायेगी।समिति के सदस्य संरक्षक विजय सिंह पप्पू, अध्यक्ष वीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, विजन सिंह, संतोष दुबे, जयंत सिंह डब्बू, मनोज शर्मा, राजीव सिन्हा, संजय सिंह, विमल शर्मा, श्याम गुप्ता,गिरधारी शर्मा जी, विशाल, रवि, छोटू सहित कार्यकर्ता लगे है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !