Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jamshedpur Incident - छोटा गोविंदपुर में पटाखे से हुआ हादसा, 11 वर्षीय पीयूष गंभीर रूप से झुलसा, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 11 वर्षीय पीयूष कुमार गुप्ता पटाखे से बुरी तरह झुलस गया। घटना उस समय हुई जब पीयूष अपने दोस्तों के साथ जले हुए पटाखों से बारूद निकालकर उसमें आग लगाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।


विस्फोट में पीयूष के मुंह, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। बच्चे की चीख सुनकर उसके पिता दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।


पीयूष रोज बड्स स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। परिजनों ने बताया कि दीपावली के बाद बच्चे आसपास पड़े जले हुए पटाखों से खेल रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को पटाखों से खेलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !