Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Bihar Breaking: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार, विपक्ष ने पूछा- एनडीए का चेहरा कौन?

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच महागठबंधन ने आखिरकार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव को गठबंधन का सीएम चेहरा बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.


गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि मुकेश सहनी (वीआईपी) को उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, और इसके अलावा, अन्य सहयोगी दलों से भी कई उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे.


इस घोषणा के साथ ही अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा, "हमने तो सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, ये लोग कब करेंगे? हम अमित शाह जी और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है? 

तेजस्वी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा: "बीजेपी के लोग नीतीश जी को दोबारा सीएम नहीं बनाएंगे. अमित शाह से मेरा सवाल-आखिर क्यों नीतीश जी के चेहरे के नाम पर घोषणा नहीं की जा रही? जेडीयू में 3-4 नेता बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं जो जेडीयू को खत्म करना चाहते हैं. चुनाव बाद ये लोग जेडीयू को समाप्त कर देंगे. अमित शाह ने फैसला ले लिया है और ये मान कर चलिए कि नीतीश कुमार का ये आखिरी चुनाव है."

तेजस्वी ने महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, कांग्रेस और बाकी सभी पार्टियों का धन्यवाद देता हूं कि सबने मुझ पर भरोसा जताया. मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूँगा और मिलकर हम 20 साल पुरानी उस सरकार को हटाएंगे, जो अभी सत्ता में है."

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !