Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Adityapur Kali Puja : आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति के द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन, भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भजनों से बांधा समां

Adityapur News : श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से एमआईजी मैदान में आयोजित संध्या भजन कार्यक्रम में रविवार की रात भक्ति और लोकसंगीत का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत जगत की प्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय ने अपनी सुरीली आवाज और जोशीली प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्ति रस में डुबो दिया।


निशा उपाध्याय ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों और लोकधुनों की प्रस्तुति दी, जिन पर दर्शक झूम उठे। उनकी गायकी में शिव भक्ति और लोकसंगीत का गहरा मेल देखने को मिला। “हर हर महादेव” के जयघोष और भक्तिमय गीतों की गूंज से एमआईजी मैदान देर रात तक गुंजायमान रहा।


कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया और निशा उपाध्याय की प्रस्तुति का आनंद लिया। भोजपुरी संगीत की यह शाम पूरी तरह भक्ति और उल्लास से सराबोर रही।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और समिति के इस भव्य आयोजन की सराहना की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !