Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Jamshedpur News: भालूबासा में 9 वर्षीय बच्ची से दुर्व्यवहार का आरोप, आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर बवाल

Jamshedpur: .जमशेदपुर में एक बच्ची के साथ दुर्व्यवहार का एक मामला सामने आया है। जहां घाघी डीह सेंट्रल जेल के कक्षपाल जिसका नाम संजय कुमार सिंह है उसके ऊपर भालूबासा क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। 

जानकारी के अनुसार कक्षपाल संजय कुमार सिंह ने मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत की। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने सीताराम डेरा थाना पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। 

यह घटना एक बार फिर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब जब आरोपी राज्य के जेल विभाग का कर्मचारी हो।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !