Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Jamshedpur Car Fire: घर के बाहर खड़ी कार बनी आग का गोला, पटाखा गिरने से पेट्रोल टंकी में आग की आशंका, कार धूं-धू कर जली

Jamshedpur: जमशेदपुर सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारिडीह, इंद्रावती रोड पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खड़ी एक कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना न्यू बारिडीह के इंद्रावती रोड की

घटना न्यू बारिडीह के इंद्रावती रोड की है। बताया जा रहा है कि कार घर के बाहर खड़ी थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। चंद मिनटों में ही पूरी कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

आस पास के लोगों के अनुसार 

आस पास के लोगों के अनुसार और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी जलते हुए पटाखे की चिंगारी कार के पेट्रोल टंकी तक पहुंच गई, जिससे आग भड़क उठी और उसने विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत यह रही कि कार सड़क किनारे खड़ी थी और यह हादसा रिहायशी इलाके में हुआ, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। सिद्धगोड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !