Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Railway Vaccancy: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने 5800 पदों की निकाली भर्ती

Railway: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (Graduate Level) के तहत 5800 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इन पदों में स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स ट्रेन मैनेजर, क्लर्क, टिकट सुपरवाइजर जैसे कई अहम पद शामिल हैं।

सैलरी और सुविधाएं

रेलवे के इन पदों पर उम्मीदवारों को ₹25,000 से ₹1,00,000 तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल सुविधा, पेंशन, और अन्य सभी सरकारी लाभ भी मिलेंगे। यानी नौकरी के साथ सुरक्षा और सम्मान दोनों!


आइए जानते है आवेदन की तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 20 नवंबर 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवार अपने जोन की वेबसाइट: 

 rrbajmer.gov.in

rrbbhopal.gov.in

 rrbranchi.gov.in

पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान दे! 

गलत जोन चुनने पर आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है, इसलिए फॉर्म भरते समय सावधानी रखें।



 योग्यता और आयु सीमा 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है।

स्टेशन मास्टर के लिए कॉमर्स या साइंस, जबकि क्लर्क के लिए आर्ट्स डिग्री भी मान्य है।

फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं

उम्र सीमा

  न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। 

आरक्षण के तहत OBC को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।


जानिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा से होगा

1. CBT-1 (100 अंक): सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग।


2. CBT-2 (120 अंक): विषय आधारित परीक्षा या स्किल टेस्ट।



हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। फाइनल मेरिट CBT-2 और स्किल टेस्ट के आधार पर बनेगी।

आवेदन की प्रक्रिया और फीस

उम्मीदवार अपने जोन की वेबसाइट पर जाकर “RRB NTPC 2025 Apply Online” लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: 

सामान्य/OBC : ₹500

SC/ST : ₹250

महिलाएं एवं दिव्यांग उम्मीदवार : निःशुल्क


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !