Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Ghatshila By-election: घाटशिला उपचुनाव, जयराम महतो का बाहरी-भीतरी दांव, बाबूलाल सोरेन पर सीधा हमला

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने प्रत्याशी रामदास मुर्मू के नामांकन के दौरान एक बार फिर बाहरी-भीतरी का नारा बुलंद किया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से अपील की कि वे राजा के बेटे को राजा नहीं बनने दें और अपने मताधिकार का प्रयोग उनके उम्मीदवार रामदास मुर्मू के पक्ष में करें।

संविधान का हवाला और जनता के हित की बात

जेएलकेएम सुप्रीमो ने कहा कि संविधान ने जनता को मत का अधिकार इसलिए दिया है ताकि वे अपने हित के लिए योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह चुनाव जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका है, न कि किसी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का।

चंपई सोरेन पर झूठा श्रेय लेने का आरोप

जयराम महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के दिग्गज नेता चंपई सोरेन पर सीधा हमला बोलते हुए आदिवासियों के मामले में झूठा श्रेय लेने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने अपने भाषण में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। बाबूलाल सोरेन को बताया डरपोक और निकम्मा वहीं, उन्होंने घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को डरपोक और निकम्मा करार दिया। 

जयराम महतो ने दोनों प्रमुख गठबंधनों के

जयराम महतो ने दोनों प्रमुख गठबंधनों के प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश की कि जेएलकेएम के रामदास मुर्मू ही घाटशिला के हित में बेहतर विकल्प हैं। जेएलकेएम की मौजूदगी से घाटशिला उपचुनाव का मुकाबला अब त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हो गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !