Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Jharkhand News: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 200 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ीं

Jharkhand: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। इस साल राज्य में एमबीबीएस की 200 नई सीटें बढ़ा दी गई हैं। अब झारखंड के 10 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1255 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी। इस पहल से केवल छात्रों के लिए अवसर ही नहीं बढ़ेगा बल्कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा और डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी। यह पहल झारखंड वासियों के अहम माना जा रही है

तीन कॉलेजों को खास फायदा


राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ke द्वारा जारी नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सीट वृद्धि लागू होगी. वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में 100 से बढ़ाकर 150 सीटें की गई. साथ ही मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में 150 से बढ़ाकर 200 सीटें. वहीं सरायकेला-खरसावां जिले में नया निजी मेडिकल कॉलेज नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को 100 सीटों की मंजूरी दी गई हैं.

डॉक्टरों की संख्या में होगी बढ़ोतरी

सत्र 2024-25 तक झारखंड में कुल 9 मेडिकल कॉलेजों में 1055 सीटें थीं। लेकिन अब नए कॉलेज के जुड़ने से यह संख्या 10 हो गई है। इस बढ़ोतरी से न सिर्फ मेडिकल शिक्षा का विस्तार होगा, बल्कि झारखंड में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में भी मदद मिलेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !