Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Jamshedpur Crime News: कदमा में बंधक बनाकर हुई चोरी के मामले में SIT टीम ने 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वादी दीप राज सिंह ने बताया कि 7-8 हथियारबंद व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवर और अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए. इस मामले में कदमा थाना ने 11 अक्टूबर 2025 के तहत धारा 310(2) बीएमएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में इस कांड की जांच हेतु SIT टीम का गठन किया गया. SIT टीम ने पेशेवर तरीके से अनुसंधान करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० सद्दाम, फहीम आलम, कृष्णा लोहार उर्फ पाड़ी, सथीराज सिंह उर्फ जस्से पाजी उर्फ शशि कुंद्रा और कुनाल सिंह मुंडा शामिल हैं. इनके पास से देसी पिस्तौल, दो जिन्दा गोलियां, सोने का ब्रेसलेट, एक टाइटन की घड़ी, एक स्कूटी और एक CNG ऑटो जब्त किया गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास गंभीर है और इनमें हत्या, चोरी और गृहभेदन जैसे मामले शामिल हैं. शेष फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और लगातार छापामारी की जा रही है.

छापामारी दल के सदस्य
पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा, थाना प्रभारी अलोक कुमार दुबे, दिपक कुमार महतो, मंटू कुमार, पिंकू कुमार, मो. आमिर हमजा,  तसौवर हुसैन खां और राहुल कुमार छापामारी दल थे.

यह गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि पुलिस ने गंभीर और संगठित अपराधों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. हथियारबंद अपराधियों द्वारा बंधक बनाकर संपत्ति लूटने जैसे मामलों में SIT टीम की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई अन्य अपराधियों के लिए चेतावनी का काम करती है. जप्त सामान और अपराधियों की पृष्ठभूमि यह दर्शाती है कि इलाके में ऐसे अपराधियों का नेटवर्क सक्रिय है और सतर्कता लगातार बनाए रखना आवश्यक है. आगामी समय में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले को और स्पष्ट करेगी और जनता में कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !