Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Bihar Election: छपरा में स्टार पावर की जंग, खेसारी की पत्नी आरजेडी से चुनावी मैदान में ,जाने कौन से विधानसभा सीट से लड़ेगी चुनाव

Bihar: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी अब राजनीति के मंच पर उतरने जा रही हैं। उनके मैनेजर सोनू पांडेय ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि चंदा देवी छपरा विधानसभा सीट से राजद (RJD) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

मैनेजर सोनू पांडेय ने बताया कि चंदा देवी आज यानी गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को मुंबई से पटना पहुंचेंगी, जहां उनके चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

खेसारी लाल यादव ने खुद मीडिया से बातचीत में कहा,

 “मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी जनता की सेवा करें। पिछले चार दिनों से उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर वो मान जाती हैं तो हम नामांकन दाखिल करेंगे, नहीं तो मैं सिर्फ प्रचार करूंगा और तेजस्वी भैया को जिताने के लिए पूरा दम लगा दूंगा।”

 छपरा में महिला बनाम महिला की जंग

चंदा देवी के मैदान में उतरते ही छपरा का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। यहां उनका सीधा सामना भाजपा की प्रत्याशी छोटी कुमारी से होगा। यानी इस बार छपरा में दो सशक्त महिला उम्मीदवार आमने-सामने होंगी।

भाजपा ने इस बार वर्तमान विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता का टिकट काटकर छोटी कुमारी पर दांव खेला है। छोटी कुमारी पहले जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और संगठन के साथ-साथ ज़मीनी स्तर पर अच्छी पकड़ रखती हैं।



वहीं बात करे तो चंदा देवी को अपने पति खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता और छपरा के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव का  बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। खेसारी खुद इसी जिले से जुड़े हुए है और उनका फैन बेस गांव-गांव तक फैला है।

 छपरा सीट पर हमेशा रहा है कांटे का मुकाबला

छपरा विधानसभा सीट पर अब तक भाजपा का वर्चस्व रहा है। 2020 के चुनाव में भाजपा के डॉ. सी.एन. गुप्ता ने राजद के रणधीर कुमार सिंह को महज 6,771 वोटों से हराया था।
यहां यादव, राजपूत, ब्राह्मण, बनिया और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

राजद को उम्मीद है कि खेसारी के स्टारडम और चंदा देवी की सादगी के मेल से इस बार छपरा की हवा बदलेगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्मी पर्दे की स्टार पत्नी राजनीति के मैदान में कितनी चमक दिखा पाती हैं — क्योंकि इस बार छपरा में मुकाबला सिर्फ वोटों का नहीं बल्कि छवि और प्रभाव का भी है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !