प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृत पाल सिंह का जीवन पिछले कुछ वर्षों से काफी उथल-पुथल भरा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने जीवन में दो शादियाँ की थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी दोनों ही पत्नियों ने उन्हें छोड़ दिया था। इस कारण वह मानसिक रूप से पहले से ही काफी परेशान चल रहे थे।
एकल जीवन जीते हुए, वह अपनी माँ के साथ रह रहे थे
एकल जीवन जीते हुए, वह अपनी माँ के साथ रह रहे थे, जो उनके लिए एक बड़ा संबल थीं। हालांकि, इसी साल फरवरी महीने में उनकी माँ का भी देहांत हो गया, जिससे अमृत पाल सिंह पूरी तरह से टूट गए। माँ के जाने के बाद वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे और धीरे-धीरे शराब के आदी हो गए थे। परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, वह लगातार अकेलापन महसूस कर रहे थे और तनावग्रस्त जीवन जी रहे थे।
गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे
गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे, अमृत पाल सिंह ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मानगो थाना को दी गई ।
सूचना मिलते ही मानगो पुलिस बल मौके पर
सूचना मिलते ही मानगो पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पंचनामा करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि डिप्रेशन और अकेलेपन के कारण ही अमृत पाल सिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इस घटना से पंजाबी लाइन इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।