मामला टेल्को थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर की
मामला टेल्को थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्थित झबरू बागान इलाके का है। मंगलवार देर शाम, ठगी की शिकार हुई महिलाएं सामाजिक कार्यकर्ता अमित शर्मा के साथ टेल्को थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई।
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि झबरू बागान की रहने वाली प्यारी देवी नामक एक महिला इलाके में यह चिटफंड चलाती थी। इस कमेटी में 20 से अधिक महिलाएं सदस्य थीं। प्रत्येक माह एक "खेल" आयोजित होता था, जिसमें जिस सदस्य को पैसे की तत्काल जरूरत होती थी, वह सबसे अधिक बोली लगाकर रकम उठाती थी। यह सिलसिला कई महीनों तक सुचारू रूप से चलता रहा।
महिलाओं का आरोप
महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने लाखों रुपये जमा कर दिए, लेकिन कुछ समय पहले अचानक प्यारी देवी लापता हो गई और किसी भी सदस्य को पैसे नहीं लौटाए गए। ठगी का शिकार बनी ये महिलाएं अब अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाने के लिए दर-दर भटक रही हैं।
दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि महिलाओं ने अभी तक केवल मौखिक शिकायत की है, लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही उन्हें लिखित शिकायत प्राप्त होगी, पुलिस तुरंत मामले की जांच शुरू करेगी और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।