Bagbera: जमशेदपुर के बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित भिखारी मैदान के सामने देर रात एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है,प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ जब अचानक दुकानों से धुआं और लपटें उठने लगी,देखते ही देखते आग ने तीनो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और तीन दुकाने पूरी तरह जलकर राख हो गई।
तुरंत अग्निशमन विभाग पहुंचे
स्थानीय लोगो ने आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी,सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है,सौभाग्य से इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नही हुआ,लेकिन आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
एक दुकानदार ने बताया
एक दुकानदार ने बताया हमारी दुकान जलकर खाक हो गई,इससे हमारी छाती पर चोट लगी है,अब रोजी-रोटी चलाने में कठिनाई होगी,घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है,फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आग पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा और सहायता दी जाए,ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।