Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

MP Bidyut Baran Mahato:जान से मारने की धमकी के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने सांसद के नेतृत्व में उपायुक्त से की मुलाकात, आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद पर त्वरित कार्रवाई की मांग

Jamshedpur: जमशेदपुर विगत दुर्गा पूजा के दौरान शहर में लगाए गए आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर को लेकर उठे विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय नेता अरुण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप के कार्यकर्ताओं ने जिले के सांसद विद्युत बरन महतो के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात की।


विहिप कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा


विहिप कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर का माहौल खराब करने के उद्देश्य से उक्त पोस्टर लगाए गए थे, जिस पर अरुण सिंह ने आपत्ति जताई थी। जिला प्रशासन के सहयोग से इन पोस्टरों को हटवा दिया गया था, जिसके तुरंत बाद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

संगठन ने बताया कि पूजा के दौरान शहर में खुशी और शांति का माहौल बनाए रखने के लिए वे शांत थे, लेकिन अब दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विहिप ने प्रशासन से धमकी देने वाले दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उस पर न्यायिक कार्रवाई करने की मांग की है ताकि शहर में शांति और सद्भाव बना रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !