Bihar: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। यह हादसा कटिहार-जोगबनी रेलखंड के कसबा जबनपुर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई। इस रेल हादसे में 3 लोगों की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दशहरा मेला घूमकर लौट रहे थे बच्चे
जानकारी के अनुसार पांचों युवक दशहरा मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जोगबनी से दानापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में घटना स्थल पर स्थानीय लोग जुट गए।
पुलिस-आरपीएफ मौके पर पहुंची
जिसके बाद सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायल को तुरंत पूर्णिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।
पहले भी हो चुका है हादसा
आपको बता दे कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 30 सितंबर को सहरसा के हटियागाछी रेलवे ढाला के पास एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गए थे।
वंदे भारत की समय सारणी
जानकारी के अनुसार जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 17 दिसंबर से शुरू हुआ था। यह ट्रेन सुबह 3:25 पर जोगबनी से खुलती है और 4:50 बजे पूर्णिया पहुँचती है। इसके बाद सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए करीब 11:30 बजे दानापुर (पटना) पहुँचती है।
हादसे में चारों मृतक नाबालिग
पूर्णिया में हुए हादसे को लेकर अपडेट है कि दो घायलों में से एक की मौत हो गई है. जबकि एक युवक की हालत अब तक नाजुक है. इसके साथ ही चारों मरने वालों की उम्र 18 साल से कम ही बताई गई.