Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Kandra Dasherra: कांड्रा में दशहरा में अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन, लगभग 50 हजार की संख्या में लोग हुए मौजूद

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा एस.के.जी. फुटबॉल मैदान में गुरुवार शाम रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन अपार उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झा.मु.मो. केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के तथा विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ समीर सवैया मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई।

रावण के पुतले का हुआ दहन 

आपको बता दे कि जमशेदपुर से आए रघु एंड ग्रुप ने गीत-संगीत और नृत्य से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। तत्पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया।इस आयोजन के पीछे रावण दहन कमिटी के अध्यक्ष लाल बाबू महतो और समिति के सदस्यों की महीनों की कड़ी मेहनत रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके प्रयासों की व्यापक सराहना की गई। कार्यक्रम के पूर्व कांड्रा बाजार और कॉलोनी की दोनों दुर्गा पूजा समितियों ने संयुक्त रूप से माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को कार्यक्रम स्थल पर लाया गया और विसर्जन भी कराया।



कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोग हुए शामिल 

 कार्यक्रम को देखने लगभग 50 हजार दर्शक पहुंचे थे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्य अतिथि कृष्णा बास्के ने कहा की "कांड्रा की जनता ने हमेशा परंपरा और संस्कृति को संजोए रखा है। रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह आयोजन युवाओं को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देता है। इतनी बड़ी भीड़ का अनुशासित ढंग से कार्यक्रम का हिस्सा बनना सराहनीय है। वहीं धन्यवाद देते हुए अध्यक्ष लाल बाबू महतो ने कहा कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक है। 

इस समिति के सभी सदस्यों ने महीनों तक दिन-रात मेहनत की, तभी यह भव्य कार्यक्रम संभव हो पाया। हम हृदय से सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार प्रकट करते हैं। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !