Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Jamshedpur Durga Visarjan: जमशेदपुर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ दुर्गा विसर्जन, मां को दी भावभीनी विदाई

Jamshedpur Durga Visarjan: जमशेदपुर में विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा विसर्जन उत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ. भक्तों ने मां दुर्गा को भावभीनी आंखों से विदाई दी और अगली साल जल्दी आने की कामना की. शहर के विभिन्न पूजा समितियों की ओर से विशाल प्रतिमाओं का विसर्जन बेली बोधन घाट, बड़ौदा घाट और मानगो के घाटों पर सम्पन्न हुआ. हर घाट पर भक्तों की भीड़ उमड़ी और जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा. पूजा समितियों के सदस्यों ने बड़े अनुशासन और समर्पण भाव से मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया.

पूरे आयोजन में प्रशासन और जिला पुलिस की व्यवस्था काबिले तारीफ रही. ट्रैफिक नियंत्रण से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, हर स्तर पर पुलिस और प्रशासन की सख्त निगरानी देखने को मिली. सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए जवान देर रात तक मुस्तैद रहे. प्रशासन और पुलिस की मेहनत और सजगता की वजह से इस बार का विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हुआ.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !