Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा में नशाखोरी के बीच खूनी झगड़ा, चाकूबाजी में एक युवक घायल

Jamshedpur Crime : त्योहार के बीच शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती में बुधवार देर रात नशे की हालत में युवकों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गोलू तिर्की अपने घर में 3-4 दोस्तों के साथ ब्राउन शुगर का सेवन कर रहा था। इसी दौरान एक साधारण कीपैड मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो इतना बढ़ गई कि मामला चाकूबाजी तक पहुँच गया।


सूत्रों का कहना है कि विवाद के दौरान गोलू तिर्की ने अपने साथी राजा लोहार पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से राजा लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए सीधें सीतारामडेरा थाना पहुँचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।


पीड़ित के अनुसार घटना के समय सभी युवक नशे की हालत में थे। उरांव बस्ती में ब्राउन शुगर और अन्य नशे के कारोबार को लेकर स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण असामाजिक तत्व खुलेआम इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल राजा लोहार का इलाज जारी है और आरोपित गोलू तिर्की तथा उसके साथियों की तलाश जारी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उरांव बस्ती में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग और छापेमारी अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ा नियंत्रण रखा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !