Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Jamshedpur Durga Puja Violence : राजेश उर्फ बम सिंह ने मूलचंद साहू पर जान से मारने की धमकी देने और धक्का मुक्की का लगाया आरोप, थाना में लिखित शिकायत दर्ज

Jamshedpur : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान भुइयांडीह घाट पर राजनीतिक रंगत देखने को मिली। पूर्व सीएम रघुवर दास के करीबी मूलचंद साहू पर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार शिवशंकर सिंह के भाई, राजेश सिंह उर्फ बम सिंह के साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की करने का आरोप लगा है।


इस घटना के बाद राजेश सिंह ने सीतारामडेरा थाना में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें न केवल धमकाया गया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। इस घटना ने स्थानीय राजनीतिक माहौल में भी हलचल पैदा कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !