Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Jamshedpur Durga Pooja: संस्कृति का सजीव प्रदर्शन, जमशेदपुर रामलीला में भक्ति और आदर्श जीवन मूल्यों के संदेश के साथ दस दिवसीय उत्सव का भव्य समापन

Jamshedpur: साकची रामलीला मैदान में आयोजित श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा संचालित दस दिवसीय रामलीला महोत्सव का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर रामायण के अंतिम प्रसंग, लंका दहन, रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। पूरे मैदान में भक्तिमय वातावरण रहा और हजारों की संख्या में श्रद्धालु व दर्शक इस ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव के साक्षी बने।

समारोह के समापन मौके पर समाजसेवी विकास

समारोह के समापन मौके पर समाजसेवी विकास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आदर्श जीवन मूल्यों का सजीव प्रदर्शन है। भगवान श्रीराम ने मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था, जिसे समाज को आत्मसात करना चाहिए।

मुख्य अतिथि ने समिति की सराहना करते हुए

मुख्य अतिथि ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपने इतिहास व संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

सजावट से आकर्षक रूप

रामलीला मंचन के अंतिम दिन मैदान को रंग-बिरंगी लाइटिंग और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। जय श्रीराम के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। रावण दहन के दृश्य को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। आतिशबाज़ी और पटाखों ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। रावण दहनके बाद राजा अभिषेक का भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !