
पूरे
आयोजन का माहौल भक्तिमय
रहा, जहाँ सभी उपस्थित
लोगों ने माँ दुर्गा
की सच्चे मन से आराधना
की और यह संकल्प
लिया कि समाजहित के
ऐसे कार्य आगे भी लगातार
किए जाएंगे।
ज्ञात
हो कि समाजसेवी विक्रम
शर्मा के साथियों के
द्वारा हर वर्ष अपने
जन्मदिन पर ओल्ड एज
होम और जरूरतमंदों के
बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया
जाता हैं। साथ ही
समय-समय पर त्योहारों
और विशेष अवसरों पर उनके प्रेरणादायी
मार्गदर्शन में गरीब एवं
वंचित वर्ग की सेवा
के लिए आगे आते
हैं। इस बार दुर्गा
पूजा पर उनके साथियों
ने यह जिम्मेदारी निभाई।

इस पावन कार्य में
मुख्य रूप से धर्मेंद्र
प्रधान की अगुआई में
अविनाश सिंह, सुनील चौबे, आकाश गौरव, राकेश
चौधरी, काशी राव, रतन
खन्ना, ब्रजेश सिंह, विनोद सिंह, श्रवण ठाकुर, अनिकेत सिंह, पियूष कुमार और अमरदीप सिंह
ने सक्रिय रूप से भाग
लिया और आयोजन को
सफल बनाया।
साथियों
ने यह बताया कि
जैसे माँ दुर्गा ने
अधर्म और अन्याय का
नाश किया, वैसे ही हमें
भी नशे जैसी बुराई
को मिटाने और अपनी माताओं
बहनों की सुरक्षा को
संकल्प का हिस्सा बनाने
की जरूरत है। उनके गुरु
का मानना है कि सेवा
और आस्था का असली रूप
तभी साकार होगा जब समाज
नशा मुक्त होगा और हर
महिला निडर होकर जीवन
जी सकेगी। इसी भावना को
आगे बढ़ाते हुए उपस्थित सभी
ने नशा मुक्ति और
महिला सुरक्षा को जनजागरण का
हिस्सा बनाने का प्रण लिया।
चेशायर
होम में हुए इस
आयोजन ने वहाँ रह
रहे लोगों के चेहरे पर
मुस्कान ला दी। समाजसेवी
विक्रम शर्मा के सहयोगियों का
कहना है कि सेवा
और आस्था का यह संगम
ही उनके गुरु का
असली संदेश है, और वे
इसी राह पर चलते रहेंगे।