Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अनोखी पहल, नोटिफाइड एरिया कमिटी ने दस फ्लावर वेस्टेज वाहन किया रवाना, पूजा पंडाल से एकत्रित करेंगे फूल

Jamshedpur: जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी ने शहर में एक अनोखी पहल शुरू की है। जहां नगर आयुक्त कृष्णा कुमार की अगुवाई में आज शहर में दस फ्लावर वेस्टेज वाहन को रवाना किया गया। यह वाहन शहर के सभी पूजा पंडालों से फूलों को एकत्रित करेंगे, जिससे बाद में खाद तैयार किया जाएगा।

आज पहला वाहन साकची के कासीडीह पूजा पंडाल से फूल एकत्रित करने के लिए रवाना किया गया। नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने बताया कि यह पहल स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू की गई है। उन्होंने कहा “पहले पूजा के फूल इधर-उधर फेंके हुए दिखते थे, लेकिन अब इन फूलों को एकत्रित कर पर्यावरण के अनुकूल खाद बनाया जाएगा। इस तरह न केवल शहर स्वच्छ रहेगा, बल्कि पंडालों से जुड़े उत्सव की आस्था भी सुरक्षित रहेगी।”

नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि जो पंडाल स्वच्छता पर  विशेष ध्यान देंगे और अपने परिसर पर ध्यान देंगे, उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस पहल का स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !