Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

Jamshedpur Durga Pooja: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा में किया दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Jamshedpur: जमशेदपुर के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा में दुर्गा पूजा के उत्साह को बढ़ाते हुए कदमा शास्त्रीनगर दुर्ग पूजा कमिटी और कदमा उत्कल दुर्गापूजा कमिटी के पूजा पंडालों का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में किया।

पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की 

उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी के जीवन में हमेशा बनी रहे।

भव्य पंडालों के उद्घाटन के साथ

इन भव्य पंडालों के उद्घाटन के साथ, कदमा क्षेत्र में शारदीय नवरात्र का पर्व और भी धूमधाम से शुरू हो गया है। श्रद्धालु अब आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे और त्योहार की खुशियों में सराबोर हो सकेंगे। पूर्व मंत्री का यह दौरा क्षेत्र में पूजा के माहौल को और भी अधिक धार्मिक और उत्साहित बना गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !