Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

Chaibasa News: भूख मिटाने की पहल, चाईबासा रोटी बैंक यूथ क्लब जरूरतमंदों तक पहुँचा रहा भोजन

Chaibasa: "कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे" इस सेवा भावना के साथ रोटी बैंक यूथ क्लब, चाईबासा लगातार जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने का काम कर रहा है। क्लब के स्वयंसेवक हर दिन शहर के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को एक वक्त का पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।


क्लब का मुख्य केंद्र चाईबासा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित है, जहां क्लब के स्वयंसेवक सुबह और शाम समय पर जरूरतमंदों को खाना वितरित करते हैं। क्लब के पदाधिकारी ने बताया कि यह पहल उन लोगों के लिए है जो आर्थिक तंगी के कारण पर्याप्त भोजन नहीं ले पाते।


इस पहल के माध्यम से रोटी बैंक यूथ क्लब चाईबासा ने यह संदेश दिया है कि समाज के हर व्यक्ति को भोजन की सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !