Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

Adityapur Durga Puja Pandal Inauguration: आदित्यपुर में श्री श्री दिन्दली दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने किया मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना

Adityapur: श्री श्री दिन्दली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पंडाल का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद जोबा मांझी ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से हमें न सिर्फ शक्ति बल्कि जीने की कला भी प्राप्त होती है। उन्होंने माँ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, जिससे राज्य का और अधिक विकास हो सके।


पंडाल का निर्माण काल्पनिक आदियोगी की आकृति के रूप में कराया गया है। इस पूजा की शुरुआत वर्ष 1973 में हुई थी। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन कमिटी के संरक्षक छबि महतो ने किया।

इस अवसर पर समाजसेवी आर के सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, झामुमो नेता गणेश चौधरी, संतोष महतो, झायुमो के जिलाध्यक्ष भगलू सोरेन, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा, वरीय झामुमो नेता आस्तिक महतो, नगर निगम की पूर्व पार्षद राजरानी महतो, आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, राजेश लाहा सहित कमिटी के रितेन महतो, गुरजीत सिंह, रतन गोराई, छुटुन महतो, मनसा महतो, अमित प्रामाणिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



उद्घाटन के बाद फुटबॉल मैदान के प्रसिद्ध मेला का भी शुभारंभ हुआ। सांसद जोबा मांझी ने माता दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !