Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-03

Gujarat Fighter Plane Crash: गुजरात के जामनगर में वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश, फाइटर प्लेन का पायलट शहीद

Jamnagar: गुजरात के जामनगर में उस वक्त हड़ंप मच गया जब एक फाइटर प्लेन अचानक क्रैश हो गया. घटना सुवरडा गांव के बाहरी इलाके की है, जहां जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश होकर कई टुकड़ों में बिखर गया और विमान के टुकड़े दूर जा गिरे. हादसे के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. इस हादसे में एक पायलट की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पायलट जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है. साथ ही आसपास विमान के टुकड़े बिखरे पड़े हैं और आग लगी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पायलट को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वायुसेना के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्रैश के कारणों का पता लगाने में जुट गए.

 

हादसे पर भारतीय वायुसेना ने क्या जानकारी दी?

भारतीय वायुसेना (IAF) ने जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश होने के पीछे तकनीकी खराबी बताया है. उड़ान के दौरान पायलटों ने इस तकनीकी खराबी का सामना किया और एयरफील्ड और स्थानीय जनसंख्या को नुकसान से बचाने के लिए विमान से समय रहते बाहर निकलने का निर्णय लिया. इस प्रयास में, एक पायलट ने अपनी जान गंवा दी, जबकि दूसरे पायलट का जामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने बताया, "जामनगर जिले में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जबकि एक पायलट को बचा लिया गया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पे काबू पा लिया. वायुसेना दल, अग्निशमन दल, पुलिस और अन्य दल बचाव मौके पर मौजूद रहे. नागरिक क्षेत्र प्रभावित नहीं हो इसलिए विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ."

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !