Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Adityapur News: आदित्यपुर में बिल्डरों की मनमानी के खिलाफ आरजेडी का हल्ला बोल, राजद नेता जनार्दन कुमार ने अवैध वसूली को बताया शोषण

Adityapur: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने आदित्यपुर क्षेत्र में बिल्डरों की बढ़ती मनमानी और अवैध वसूली के  खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर आम लोगों की खून-पसीने की कमाई को लूटने और उन्हें धोखे में रखने का काम कर रहे हैं। 



अवैध तरीके से वसूले का रहे है मेंटेनेंस

उन्होंने सिटी पैलेस का उदाहरण देते हुए कहा कि बिल्डर सौरभ अग्रवाल ने 15 साल बीत जाने के बाद भी सोसायटी का हैंडओवर नहीं दिया है और अवैध तरीके से मेंटेनेंस वसूल रहे हैं। जनार्दन कुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन करेगी। 


राजद जनार्दन कुमार ने कहा 

उन्होंने कहा कि राजद जनता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और भ्रष्ट बिल्डरों को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष बैजु कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और वरिष्ठ नेता डीएन सिंह शामिल थे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !