Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Dhanbad News: फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, शादी के तीन साल बाद संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Dhanbad: धनबाद से एक सनसनी खबर सामने आ रही है, फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची, लेकिन यह रिश्ता तीन साल बाद एक दर्दनाक मोड़ पर आकर खत्म हो गया। 14 सितंबर को धनबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक पंखे से लटका मिला, जिसे पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या माना, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है।

मामले की निष्पक्ष जांच 

मृतक के चाचा अजीत कुमार मिश्रा शुक्रवार को रांची से धनबाद पहुंचे और एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। उनका कहना है कि युवक की पत्नी और उसके सहयोगियों ने साजिशन उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

चाचा ने मीडिया को बताया

चाचा ने मीडिया को बताया कि 14 सितंबर को बेटे से वीडियो कॉल हुई थी, जिसमें वह "बचाओ-बचाओ" कह रहा था। उस वीडियो कॉल में युवक का चेहरा नहीं, बल्कि सिर्फ पंखा नजर आ रहा था। बाद में पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए एक वीडियो में मृतक की पत्नी हंसती दिखाई दे रही है और उसमें दो-तीन अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। इससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। पत्नी प्राइवेट कंपनी में काम करती है और दोनों शादी के बाद से धनबाद में ही रह रहे थे।

एफआईआर दर्ज

परिजनों के दबाव और चाचा की गुहार के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इस जांच में सच सामने आता है या नहीं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !