Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Ranchi News: झारखंड चैंबर की 61वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, रविवार को होगा चुनावी महासंग्राम

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 61वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई। इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि रहे। सभा में झारखंड के उद्योगपति, व्यवसायी और प्रोफेशनल्स समेत प्रमुख विशिष्टजन शामिल हुए।


कार्यों और उपलब्धियों

सभा में पिछले एक वर्ष के कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इधर, कल (रविवार) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चैंबर चुनाव के लिए मतदान होगा। इस बार कुल 44 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 21 का चयन होगा। नई कार्यकारिणी 1 अक्टूबर से पदभार संभालेगी।

संजय सेठ ने कहा

सांसद संजय सेठ ने कहा कि चैंबर का चुनाव केवल संगठन के लिए नहीं बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग की आवाज़ है। उन्होंने भी मतदान में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। चुनाव को लेकर व्यवसायियों और प्रतिनिधियों में गहरी उत्सुकता है। देखने को मिल रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !