Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-27

सहेली की मस्ती कैंप में महिलाओं ने जमकर किया धमाल

Meta Description

 गुजराती सनातन सहेली की ओर से गुजराती सनातन समाज, बिस्टुपुर में सहेली धमाल मस्ती कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 75 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल, होऊजी, क्विज में महिलाओं ने भाग लिया। इतनी शक्ति हमें देना 

हनुमान चालीसा के पाठ से कैंप की शुरुआत हुई। पहली गेम का संचालन पूनम मेहता, भक्ति दवे, प्रवीणा उनटकट, पूनम पटेल ने किया। सरप्राइज सहेली की अध्यक्ष विनीता शाह ने किया। इसमें डॉ. नीतू परीख, कीर्ति वसानी जस्मिन आडेसरा एवं हंसा वाघेला का सहयोग किया। इसके अलावा दो गेम का संचालन संगीता पटेल नेहा पारिख, शीतला राछ, पूनम बदियानी ने किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्मिता परीख थी। संस्था की ओर से अध्यक्ष विनीता शाह,उपाध्यक्ष बिंदु जोशी, सचिव चारु पाटडिया कोषाध्यक्ष नेहा परीख ने दुपट्टा और माला पहना कर स्मिता पारिख का स्वागत किया। स्मिता परीख ने विनीता शाह को दूसरी बार पुन संस्था की अध्यक्ष बनने पर  बधाई दी।

उन्होंने समाज की महिलाओ को नये कार्यक्रम करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं को हर क्षेत्र का ज्ञान होना।। स्टिक गेम की विजेता दक्षा वखारिया और ख्याति परीख, मछली गेम में प्रथम कीर्ति वसानी, दूसरा स्थान अंजना वाघेला, तीसरी गेम रीता ढोलकिया, अंकिता परीख, सोनल थानकी,धारा आडेसरा ने करवाई जिसमें प्रथम कल्पना टॉक, अर्चना यादव, द्वितीय  

दीपाली टॉक, प्रज्ञा पटेल, (अर्ली बर्ड) यानि के समय पाबंध मैं ख्याति पारिख, 
नयना राच्छ, वनिता पटेल ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम में हुए आतंकी घटना की निंदा की गई और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर.संस्था की ट्रस्टी लीना परीख, एवं पूर्व अध्यक्ष नीरू परीख भी मौजूद थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !