Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-27

Disneyland Fair: डिज्नीलैंड मेला में पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा, जानिए पूरी जानकारी

Meta Description

jamshedpur:साकची आमबगान में चल रहे डिज्नीलैंड मेला में अब लोगों से अधिक पाकिंग शुल्क वसूला जायेगा. इसके अलावा मेला में पहली बार मेला के दुकानदारों से गार्बेज शुल्क भी वसूला जायेगा. पार्किंग शुल्क में वृद्धि और दुकानदारों से गार्बेज शुल्क वसूलने का निर्णय जमशेदपुर अक्षेस (जेएनसी) ने लिया है.

पार्किंग शुल्क में हुई बढ़ोतरी के बाद अब शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक दोपहिया वाहनों से 15 रुपए और चारपहिया वाहनों से 30 रुपए वसूला जायेगा. इसके अलावा मेला परिसर के आसपास फास्ट फूड और अन्य दुकानदारों से गार्बेज शुल्क के रूप में 80 रुपए वसूला जायेगा.

 पिछले वर्ष दो घंटे पार्किंग के लिए दोपहिया वाहन चालकों से 10 रुपए और चारपहिया वाहन चालकों से 20 रुपए वसूला जाता था. दो घंटे से अधिक रुकने पर प्रति दो घंटे के लिए दोपहिया वाहन चालकों से 2 रुपए और चारपहिया वाहन चालकों से 5 रुपए अतिरिक्त लिया जाता था. वाहन पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए जमशेदपुर अक्षेस के कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

जिले के साकची आमबगान में डिज्नीलैंड मेला 16 अप्रैल से शुरू हुआ है. इस वर्ष यह मेला 30 जून तक चलेगा. मेले में कई तरह के अनोखे, आकर्षक और रोमांचक स्टॉल लगायें गयें हैं. इस मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए काफी सारी चीजें देखने को मिलेगी. मेले में आप तरह-तरह के झूले का आनंद लें सकते हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !