Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-27

Maiyan Samman Yojna Update: मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, इन महिलाओं को लौटानी होगी पूरी राशि, आखिर क्यों ?

Meta Description

Ranchi: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट है. जिन लोगों ने गलत तरीके से इस योजना का लाभ लिया है उन्हें पूरी राशि लौटानी होगी. सरकार यह निर्देश पहले ही जारी कर चुकी है. बीते कुछ महीनों से सभी जिलों में सत्यापन का कार्य चल रहा है. इस दौरान पता चला कि कई महिलाएं जो पेंशनधारी हैं या फिर जिनके पति किसी सरकारी नौकरी में हैं उन घरों की महिलाएं भी इसका लाभ ले रही है.

गलती तरीके से लाभ लेने वालों की होगी सूची तैयार

सरकार के निर्देश के बाद अब इन लोगों से पैसों की वसूली की जाएगी. ऐसे महिलाओं की सूची प्रखंडवार तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है. झारखंड के सभी जिलों में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की गहनता से जांच की जा रही है. हर जिले में अभी भौतिक सत्यापन का कार्य जोरशोर से चल रहा है. दरअसल आधार कार्ड से बैंक खाते का लिंक होने के बाद दोहरा लाभ लेने वालों महिलाओं के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है.

पहले भी आ चुकी है मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े की खबरें

इससे पहले भी मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कई सूचना सामने आ चुकी है. मार्च के महीने में रांची के तमाड़ प्रखंड में 112 महिला लाभुकों के पैसे एक ही व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर होने का मामला सामने आया था. आरोपी का नाम कार्तिक पातर था, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था. जांच में पता चला था कि उसका भाई एक प्रज्ञा केंद्र का संचालक है, जिनकी मदद से उसने इस खेल को अंजाम दिया था. इसका बंगाल के लोगों द्वारा भी फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ लेने की खबरें आयी थी. इन सभी मामलों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !