Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-27

Nimdih Violence Update: झिमड़ी गांव से अपहृत युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार, तनाव के बीच गांव में तैनात किए गए 15 मजिस्ट्रेट

Meta Description

Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी गांव से अपहृत महतो (कुड़मी) समाज की युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी तस्लीम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 
घटना बीते गुरुवार रात की है जब तस्लीम अंसारी पर आरोप है कि वह हथियार के बल पर युवती के घर में घुसकर उसका अपहरण कर ले गया। परिजनों ने इस बाबत नीमडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। कार्रवाई में देरी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर चढ़ाई कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद स्थिति बेकाबू हो गई और ग्रामीणों ने आरोपी से जुड़े तीन दुकानों और एक घर में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
 
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने गांव में कुल 15 मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं, जो शिफ्टों में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक राजनगर के बीडीओ मलय कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी मोहम्मद सरवर आलम और कनीय अभियंता कैलाश चंद्र महतो को ड्यूटी पर लगाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो निगरानी कर रहे हैं।
शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक सरायकेला के कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र महतो, जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो तथा कनीय अभियंता दयानंद जमुदा तैनात हैं। इनके वरिष्ठ अधिकारी एडीएम जयवर्धन कुमार बनाए गए हैं। वहीं, रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेश कुमार दास, सहायक अभियंता उपेंद्र ठाकुर और कनीय अभियंता छोटे राय मांडी की ड्यूटी लगाई गई है। इनके ऊपर आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
 
गांव से गुजरने वाली नीमडीह-कुकड़ू मुख्य सड़क पर अस्थायी चेक पोस्ट बनाए गए हैं। हर आने-जाने वाले वाहन की सख्त जांच की जा रही है। इसके अलावा, चेक पोस्ट और गांव की सुरक्षा के लिए भी तीन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
 
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हर गली में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी और मजिस्ट्रेटों की सख्त निगरानी के चलते स्थिति नियंत्रण में है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !