Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-03

CM Hemant Soren: रांची महिला महाविद्यालय स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित "करम पूजा महोत्सव-2025" में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज रांची महिला महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित "करम पूजा महोत्सव-2025" में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अखरा में स्थापित करम डाली के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की तथा शीश नवाकर समस्त झारखण्डवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री झारखंड सरकार शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब लोग इस धरती के साथ स्थापित परंपराओं एवं संस्कृति से बंधे हुए हैं। हर वर्ग समुदाय के लोग अपने-अपने रीति-रिवाज एवं संस्कृति के साथ आगे बढ़ते हैं, इसी प्रकार आज आदिवासी समाज के लोग करम पर्व के पावन अवसर पर इस आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में करम महोत्सव-2025 धूमधाम से मना रहे हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी बहनों ने बारिश के मौसम में भी एकत्रित होकर इस परंपरा का हर्ष और उल्लास के साथ निर्वहन किया है जो प्रकृति के साथ हमारे साहचर्य का उदाहरण है। बारिश, तूफान या गर्मी किसी भी प्रकार का मौसम हो हर हाल में हमारी बहनों ने करम महोत्सव को प्रत्येक बार संपन्न कराया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !