Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-03

Jamshedpur News: गोलमुरी में महिला की मौत, पति जेल में बंद, थाना प्रभारी ने दिया अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्कस मैदान में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गंभीर बीमारी से जूझ रही एक महिला की मौत हो गई। मृतका का पति सोनारी कांड में जेल में बंद है, जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। महिला की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी। पति की गैरमौजूदगी और आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पाने से उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई और अंततः महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में गोलमुरी थाना पहुंचे। लगभग 30 की संख्या में पहुंचे लोगों ने महिला के अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की।

स्थिति को देखते हुए गोलमुरी थाना प्रभारी ने इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने महिला के अंतिम संस्कार के लिए 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि “जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी, आप लोग कॉल करें, मैं हरसंभव मदद करूंगा।”

थाना प्रभारी की इस पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और मानवता की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !