Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-03

Bharatiya Janata Party: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, आयोजन को विशेष बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की एकदिवसीय कार्यशाला हुई सम्पन्न, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, सांसद विद्युत महतो हुए शामिल

Jamshedpur: जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जमशेदपुर महानगर भी व्यापक तैयारी कर रही है। बुधवार को सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर की एकदिवसीय कार्यशाला भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

 भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद अदित्य साहू, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, सरोज सिंह, अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य शैलेन्द्र सिंह, जटाशंकर पांडेय, अभियान के जिला संयोजक बबुआ सिंह व अन्य मौजूद रहे। 

कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा की सफलता व भव्यता को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया। कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़कर जनता तक सीधे पहुंचने का बड़ा अवसर है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अभियान की सफलता हेतु योजना बनाकर कार्य करें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनके नेतृत्व में गरीब, वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए हुए ऐतिहासिक कार्य आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बने हैं। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए भाजपा हर वर्ष 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। जिसमें जमशेदपुर महानगर में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों में कृत्रिम अंग का वितरण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 प्रदर्शनी में उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों का विस्तार से चित्रण होगा। वहीं, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, वोकल फॉर लोकल अभियान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनी पर आधारित पुस्तकों के वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके साथ, 25 सितम्बर को पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर मनाई जाएगी एवं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाएगी एवं वोकल फॉर लोकल का संकल्प लिया जाएगा, खादी एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और खो-खो जैसे विविध खेल शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन मंडल से लेकर विधानसभा और लोकसभा स्तर तक किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा के पर्व के रूप में मना रही है। उसी कड़ी में, यह खेल प्रतियोगिता युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से देश का खेल जगत नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यह प्रतियोगिता उन्हीं संकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। प्रतियोगिता का फाइनल दिसंबर माह में होगा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में कुशल नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्वच्छ भारत जैसी ऐतिहासिक पहलें दी हैं, जिनसे नई पीढ़ी में विश्वास और उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प और सेवा भावना को आगे बढ़ाने को संकल्पित है। 

कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन पवन अग्रवाल ने किया।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, रमेश हांसदा, कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मिली दास, शांति देवी, सुबोध झा, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, मुचिराम बाउरी, नीलू मछुआ, सागर राय, पोरेश मुखी, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, जीवन साहू, सूरज सिंह, युवराज सिंह, बबलू गोप, विकास शर्मा, पवन सिंह, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, सुदीप डे, प्रधान चंद्र महतो, सूरज साह, पवन अग्रवाल, रामप्रसाद जायसवाल, अशोक सामंत, अरुण मिश्रा, अमरेंद्र पासवान, कुमार अभिषेक, सुशील पांडेय, कंचन दत्ता, संजना साहू, राकेश दुबे समेत कई अन्य मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !