Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 10 छात्राएं आगामी 8 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के भ्रमण पर जाएंगी छात्राओं में दिखा उत्साह

Jamshedpur News: इस यात्रा से पहले मंगलवार को सभी छात्राएं सदर अस्पताल पहुंची, जहां उनका फिटनेस टेस्ट कराया गया। मेडिकल जांच पूरी तरह से अनिवार्य है ताकि छात्राएं इसरो की यात्रा के लिए पूरी तरह से फिट रहें।
विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि इसरो की ओर से आयोजित एक परीक्षा में सुंदरनगर कस्तूरबा विद्यालय की 10 छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। उन्हीं चयनित छात्राओं को इसरो भ्रमण का अवसर मिला है।

शिक्षिका ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि हम सबके लिए यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे स्कूल की छात्राएं इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को देखने जा रही हैं। वहां जाकर वे विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी अहम जानकारियां प्राप्त करेंगी।

वहीं छात्राओं ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा हम बहुत उत्साहित हैं कि हमें इसरो जाने का मौका मिला। हम वहां जाकर सीखना चाहते हैं कि रॉकेट कैसे बनते हैं, अंतरिक्ष मिशन कैसे होते हैं।”

यह यात्रा न केवल छात्राओं के लिए एक प्रेरणा बनेगी, बल्कि उनके भविष्य के लिए भी एक नई दिशा तय करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !