Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Jamshedpur ABVP: एबीवीपी जमशेदपुर ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के विरोध में आवाज उठाई, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur ABVP: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज विधायक सरयू राय एवं पूर्णिमा साहू से भेंट कर राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपा। परिषद ने निवेदन किया कि इस विधेयक को मंजूरी न देते हुए उच्च शिक्षा की स्वायत्तता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाए।

एबीवीपी ने आशंका जताई कि यदि यह विधेयक लागू हुआ तो इससे विश्वविद्यालयों में राज्य सरकार का दखल और राजनीतिककरण बढ़ेगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता व स्वतंत्रता को नुकसान पहुँच सकता है। परिषद का कहना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखना समय की आवश्यकता है, ताकि युवा वर्ग को उत्कृष्ट और निष्पक्ष शिक्षा मिले।

एबीवीपी के महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने बताया कि विधेयक के पारित होने से विश्वविद्यालयों के प्रशासन में राजनीति का प्रवेश बढ़ जाएगा, जिससे योग्य शैक्षणिक नेतृत्व और स्वच्छ वातावरण प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि वर्तमान प्रस्ताव छात्रों, शिक्षकों और समस्त शैक्षणिक समुदाय के हित में नहीं है।

परिषद ने विधायक सरयू राय एवं पूर्णिमा साहू से निवेदन किया कि वे इस विषय को विधानसभा में मजबूती से उठाएं और राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को मौजूदा स्वरूप में पारित न होने दें। एबीवीपी ने विधेयक में महत्वपूर्ण संशोधन की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के अधिकार, शिक्षकों की स्वतंत्रता और विश्वविद्यालय की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। मौके पर कार्यालय मंत्री प्रियांशु राज , आयुष झा, दीपक ठाकुर, विजय झा , रिया कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !