Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Adityapur toll plaza incident: वीआईपी लाइन को लेकर बवाल, आदित्यपुर टोल पर सिक्योरिटी गार्ड पर हमला, 5 लोग गिरफ्तार

आदित्यपुर टोल ब्रिज पर वीआईपी लाइन से जबरन गुजरने की कोशिश के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान सत्यम कुमार, सुजल कुमार, साहिल यादव, सचिन प्रसाद और एक अन्य साहिल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्विफ्ट कार (संख्या JH05Z5828) भी बरामद की है।

घटना 25 जुलाई की दोपहर करीब 3:45 बजे की है, जब छह युवक एक स्विफ्ट कार में सवार होकर टोल ब्रिज के वीआईपी लेन से जबरन गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा गार्ड द्वारा पास दिखाने की मांग की गई, जिससे युवक भड़क गए और उन्होंने हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से गार्ड पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !