Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-22

Jamshedpur ACB: कोल्हान में भ्रष्टाचार पर सन्नाटा, जागरूकता की कमी से नहीं मिल रही शिकायतें -- एसीबी एसपी

Meta Description

जमशेदपुर: झारखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए गठित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के कोल्हान प्रमंडल में इन दिनों कोई नया मामला सामने नहीं आ रहा है। जमशेदपुर के सोनारी स्थित एसीबी कार्यालय में कोल्हान क्षेत्र के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन से चार महीनों में एसीबी को भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

 
एसपी रिजवी ने इसके पीछे का मुख्य कारण लोगों में जानकारी का अभाव बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता एसीबी की कार्यप्रणाली और उसकी भूमिका से परिचित नहीं है, जिस कारण भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रही हैं।
 
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, "यदि किसी भी सरकारी कर्मी द्वारा कार्य के बदले पैसे की मांग की जाती है, तो लोग बेझिझक होकर एसीबी को इसकी सूचना दें।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति एसीबी थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकता है। यदि शिकायतकर्ता स्वयं नहीं आ सकता, तो एसीबी की ओर से कर्मचारी भेजकर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
 
एसपी ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। "जब तक जनता जागरूक नहीं होगी, तब तक भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोकथाम संभव नहीं है," उन्होंने कहा।
 
एसीबी ने आम जनता से आह्वान किया है कि वे बिना किसी डर के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं और शिकायत दर्ज कराएं, ताकि व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !