Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-22

Jamshedpur Police Success: उलीडीह में हुए ननकू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्यारोपियों को भेजा गया जेल, आपसी विवाद में हुई थी हत्या

Meta Description

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित तिर्की गार्डन के पीछे क्रिकेट मैदान में 19 अप्रैल को हुई कारपेंटर ननकू लाल की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में खड़िया बस्ती के ही रहने वाले कृष्ण सिंह उर्फ लल्ला और उलीडीह के ही डिमना रोड स्थित स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और मृतक का रियल मी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद किया है।

 
पूछताछ में पता चला कि हत्या की इस घटना में एक अन्य युवक भी लिप्त है। पुलिस इस युवक की तलाश में छापामारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला से ननकू लाल का विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार मारपीट हुई थी। लल्ला और जसबीर क्रिकेट मैदान में बैठ कर दारू पी रहे थे। तभी उन्हें ननकू लाल दिख गया। इन दोनों ने ननकू लाल को दबोच लिया और गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। बताते हैं कि कृष्णा सिंह और जसबीर सिंह दोनों क्रिकेट मैदान में अक्सर अड्डेबाजी करते थे। घटना 19 अप्रैल की रात को ही अंजाम दे दी गई थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !